शक में पत्नी का किया खून, लाश को ठिकाने लगाने की मदद के लिए दोस्त को बुलाया,दोस्त ने ही पुलिस से पकड़वा दिया। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

शक में पत्नी का किया खून, लाश को ठिकाने लगाने की मदद के लिए दोस्त को बुलाया,दोस्त ने ही पुलिस से पकड़वा दिया।

क्या होता है जब पत्नी पर शक पैदा होता है ?

पति पत्नी के झगड़े तो बहुत सुनने को मिलते हैं लेकिन वो झगड़े इस तरह खत्म हो जाते है जैसे पानी से आग को बुझाने की तरह। सुबह झगड़ा  तो शाम को एकता हो जाती है। लेकिन जहां चरित्र पर शक की बात आ जाये तो किसी भी व्यक्ति का मत्था ठनक जाता है। कोई भी व्यक्ति छोटी मोटी बातें बर्दास्त कर इग्नोर कर देता है। अगर चरित्र शक की बात आये तो किसी भी हद से गुजर जाता है।

डिलीवरी बॉय ने शक के चलते कर दी पत्नी की हत्या ।

दिल्ली में एक व्यक्ति जो डिलेवरी बॉय का काम करता था। उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। डिलीवरी बॉय ने किसी धारधार हथियार से बार किये जिससे पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई । घर में कोई नहीं था बस पति पत्नी ही घर में अकेले थे । दोनों में चरित्र को लेकर कोई अनवन थी इसी के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी।


हत्या करने  के बाद लाश ठिकाने लगाने में मदद के लिए दोस्त को बुलाया ।

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने एक करीबी दोस्त को बुलाया । उसे फोन पर कोई बात नहीं बताई बस इतना कहा कि घर के बाहर आ जाओ। तत्काल दोस्त घर के बाहर पहुंच गया । फिर उसने दोस्त से कहा घर चल पत्नी से झगड़ा हो गया है दोस्त ने सोचा छोटा मोटा झगड़ा होगा। वह उसके साथ चल दिया जैसे ही दरवाजा खोला तो डिलीवरी बॉय की पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। यह देख खूनी पति का दोस्त दंग रह गया उसने पूछा यह सब क्या है । तो उसने पूरी सच्चाई बता दी कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और अब लाश को ठिकाने लगाना है।

दोस्त ने मौका देख पुलिस को किया फोन , दोस्त ने ही पुलिस से अरेस्ट करा दिया।

आरोपी अनुराग और उसका दोस्त दोनों लाश को बाहर निकालकर लाये , अनुराग के दोस्त ने बोला अभी आता हूँ और वो छत पर चला गया। मौका देखते ही उसने किशनगढ़ थाना पुलिस को फोन कर दिया जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

महिला को बचने की उम्मीद से भेजा अस्पताल ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर , खून से लथपथ महिला को इस उम्मीद से अस्पताल भेज दिया गया कि शायद इसकी जान बच जाए। लोकिन महिला को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इलाज की तैयारी भी कर ली लेकिन जब इलाज से पहले उसे चैक किया गया तो वह दम तो चुकी थी। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।

तीन साल पहले हुई थी दोनों की शादी ।

अनुराग और कनिका की शादी 2023 में हुई थी । अनुराग दिल्ली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मृतिका कनिका 20 वर्षीय अपने पति अनुराग के साथ मुनिरका इलाके में ही रहती थी। और कनिका का मायका भी मुनिरका में है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। और  फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाकर पुलिस के साथ जांच में लग गई है।

पूरा मामला दिल्ली किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुनरिका का है

Post Top Ad