अध्यापिका पर हत्यारे ने 27 बार चाकू से बार किये ।
खूनी ने एक स्कूल की अध्यापिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। खूनी ने चाकू से 27 बार बार किये और तब तक बार करता रहा जब अध्यापिका की जान ना चली गई। खूनी ने इस कदर अध्यापिका को मौत के घाट उतारा जैसे कितनी गहरी रंजिश हो लेकिन अध्यापिका की भला क्या रंजिस हो सकती है । अध्यापिका तो बस स्कूल में पढ़ाने का काम करती है।
अध्यापिका को बचाने आये शख्स को भी चाकू से डराकर पीछे हटाया।
हत्यारा पहले भी अध्यापिका को परेशान करता रहा था।
पुलिस ने बताया कि एक शख्स जिसका नाम अमित बताया जा रहा है । अमित ही अध्यापिका का खूनी बताया जा रहा है । अमित रास्ता रोककर अध्यापिका को पहले भी परेशान करता रहा था। कई बार अध्यापिका को रास्ते में परेशान करता था। और अब उसने ऐसा अंजाम दिया कि शिक्षिका को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में क्या देखा गया ?
जब सीसीटीवी खंगाले गए तो यह तथ्य सामने आया कि हत्यारा इधर उधर घूम रहा था ,शायद टीचर का इंतजार कर रहा था। सीसीटीवी में एक और शख्स दिखाई दिया है लेकिन खूनी ने उसका ध्यान भटका दिया और वह शख्स वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब अध्यापिका स्कूल से बाहर आई । मौका देख खूनी ने शिक्षिका को पकड़ लिया और चाकुओं से बार करने लगा।
घटना फरीदाबाद के सिकरौना इलाके की है।


