महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारने की रची खौफ़नाक साजिस
आजकल महिलाएं पतियों को अपना निशाना बना रही हैं ऐसी घटनाएं बहुत सुनने को मिल रही हैं । पतियों को अपने रास्ते से हटाने के तरह तरह के फार्मूले का प्रयोग कर रही हैं । ऐसे में बहुत से पुरुष अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं । जामनगर से एक खौफनाक मंजर सामने आया है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटा दिया। और परिवार को पति के अमेरिका नौकरी करने की बात कहकर गुमराह करती रही।
धोखे से साइनाइड मिली शराब पिलाकर मार डाला
जानकारी के मुताबिक पृथ्वी नाम की महिला का नीलेश नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों के लिए रास्ते में पति जगनेश रोड़ा बनकर आ रहा था । जिससे इन दोनों को कुछ दिक्कतें आ रही थी। इस बजह से महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर जगनेश को रास्ते से हटाने की साजिस रची। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर प्लान के तहत शराब में साइनाइड मिलाई और जिग्नेश को पिला दी । जिससे जिग्नेश की मौत हो गई।
लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक फैक्ट्री को चुन दफनाई लाश।
महिला और उसके प्रेमी द्वारा जिग्नेश की हत्या करके सबूत मिटाने व हत्या का राज छुपाने उद्देश्य से जिग्नेश की लाश को एक फैक्ट्री में दफना दिया। कातिलों ने जिग्नेश की लाश को किराए की एक फैक्ट्री में लगभग 15 फ़ीट गहरा गड्ढा खोदकर लाश को दफन किया। जब परिजनों को जिग्नेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने पृथ्वी से पूछताछ की । पूछताछ करने पर उसने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया जॉब करने चले गए हैं । काफी प्रयास के बाद उसका फोन नम्बर भी नहीं दिया , जब ज्यादा फ़ोर्स कर फोन नम्बर मांगा तो उसने जबाब दिया कि जिस कंपनी में वो काम करते हैं वहां मोबाइल फोन रखने की इजाजत नहीं है।
पृथ्वी बातों में उलझाकर घुमाती रही परिजनों को
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कातिल महिला पृथ्वी जिग्नेश के ऑस्ट्रेलिया जाने का बहाना देकर लगभग ओ साल तक जिग्नेश के परिजनों को गुमराह करती रही। तभी एक शक का मोड़ शुरू होता है । जिग्नेश के भाई अशोक (धर्मेश) के दिमाग में शक की रील घूमी और दिमाग फिर गया। अशोक बोला मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूँ मुझे जिग्नेश की कम्पनी का पता चाहिये इतना सुनकर पृथ्वी ने एक और नया बहाना बना दिया। बस इतना सुन अशोक को गुस्सा आ गया और बोला मुझे अब शक हो रहा है। और मैं पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने जा रहा हूँ।
पुलिस के नाम पर डर गई पृथ्वी और इस तरह कबूला जुर्म।
जैसे ही अशोक ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की बात कही इस पर पृथ्वी डर गई। और उसने जुर्म कबूल करते हुए बोली कि जिग्नेश को तो हमने दो साल पहले ही इस दुनियां से विदा कर दिया। 2 साल पहले ही मार डाला जिग्नेश को। यह बात यहीं खत्म नहीं हुई यह बात पुलिस के भी संज्ञान में पहुंच गई। और फिर हुआ इस खूनी खेल का पर्दाफाश। पुलिस द्वारा खूनियों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूरी कहानी जानते हुए जहां शव को दफन किया जगह पूछकर घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में खुदाई कराई और लाश के अवशेषों को बरामद किया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकद्दमे दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।



