*महेश ने कहा दीदी अगर मुझे कुछ जाए तो इन्हें मत छोड़ना,भाई ने लगाई बहिन से गुहार, महेश की बहिन से आखिरी मुलाकात , महेश ने किया आत्मदाह हुई मौत। वीडियो ने खड़े किए अनेक सवाल*
थाने के अंदर पुलिस और पुलिस के सामने युवक थाने में प्रवेश किया , अपने आप पर तेल छिड़का और आपने आपको आग के हवाले कर दिया। युवक 90 प्रतिशत झुलस चुका था । जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पहले के और हॉस्पिटल से युवक और उसकी बहिन के वीडियो भी वाइरल हो रहे हैं। जिन वीडियो में ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाये जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित थाना महाराजपुर क्षेत्र का मामला सामने आया है जहां एक युवक पत्नी से विवाद होने पर थाने के अंदर गया और खुद को आग लगा ली । युवक महेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । महेश पेशे से मजदूर था। मृतक महेश के परिजनों ने ससुराल वालों पर महेश की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि महेश का पत्नी से विवाद हो गया और ससुरालियों ने महेश की पिटाई की थी जिसकी बेज्जती नही सह पाया और यही बजह महेश की मौत का कारण रही। इसी से आहत होकर जान दे दी। महेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा महेश ससुराल वालों आरोप लगा रहा है। थाना प्रभारी से इस बारे में बात की गई तो बताया कि अभी तक हमें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलेगी तो जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी मामले को लेकर किसी प्रकार की वाइरल वीडियो की टाइम टी वी न्यूज पुष्टि नहीं करता।
महेश ने जब थाने के भीतर खुद को आग लगाई थी तो उसे बचाने का प्रयास कर रहे 3 पुलिस कर्मी भी आग में झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार महेश की पत्नी पूनम ने एक दिन पहले ही महेश के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेश की तब एक ना सुनी गई जब उसने कहा कि मेरी पत्नी और ससुराल वाले मुझे बेबजह फंसाना चाहते हैं और थाने में ही उसके चीख चीख कर बोला कि मुझे इंसाफ चाहिए।
महेश की बड़ी बहिन दया का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था । जिसमें दया ने बताया कि घर पर किसी युवक को रुकने को लेकर महेश का पत्नी पूनम के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पूनम मायके चली गई।
एक दिन जब महेश अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा वहां भी उसके साथ अभद्रता व मारपीट ही नहीं कि गई बल्कि वो हुआ जिसका महेश को अंदाज भी ना था । ससुराल वाले उसे घसीटकर थाने ले गए और आरोप है कि वहां भी उसकी पिटाई की गई। फिर पत्नी ने भी अपना रूप दिखा दिया पत्नी ने महाराजपुर थाने में उसके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दी।
महेश उसी दिन थाने गया और थाने में सुनवाई ना होने पर थेन के अंदर ही कूद को आग लगा ली। महेश की बहिन दया के अनुसार घटना के बाद वह सबसे पहले अपने भाई से मिलने उर्सला पहुंची थी। तब महेश ने ससुराल में पिटाई की बात बताई और यह बात बताते हुए कहा था कि अगर मुझे कुछ हो जाये यो इन लोगों को छोड़ना नहीं।


