जिला बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती ने आरोप लगाया है कि उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। और युवती ने मारपीट व दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
युवती पर शादी के लिए दबाव बनाया जारहा था ,घर में घुसकर दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया , तेजाब पिलाया, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। युवती के इन आरोपों को सुनते हुए इस मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें आरोप लगाया गया है कि उसी शहर का रहने वाला इरफान नाम का व्यक्ति काफी समय से उनकी बेटी पर शादी के लिए दवाव बना रहा था। जब शादी के लिए बेटी ने मना कर दिया तो बेटी को तेजकब पिलाने व जान से मारने की धमकी दे डाली।
आरोप है कि वह 3 दिन पूर्व घर में घुस आया और युवती के साथ हाथापाई कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा । जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके कपड़े भी फाड़ दिए और जबरदस्ती उसे तेजाब पिला दिया। जैसे ही तेजाब पिलाया वैसे ही युवती की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
आरोप यह भी है कि बारदात के बाद युवती की मां शिकायत लेकर आरोपी के घर गई वहां मौजूद लोगों ने युवती की मां के साथ अभद्रता व गाली गलौज की। इसके उपरांत आरोपी इरफान के पिता अब्दुल ,मां,भाई, शकील व बहिनों समेत कई लोग लाठी,डंडे लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे ,मारपीट की ,और जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती की हालत इतनी गम्भीर हो गई कि पहले उसे चन्दौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते मुरादाबाद रेफर कर दिया।जहां युवती का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश जारी है।

