कासगंज।
जनपद के कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 18 जुलाई 2026 को शहर के शीतला पैलेस (रोडवेज बस स्टैंड के सामने, कासगंज) में 'किचनम कैटर्स मीट' बुलाई गई है।
यह बैठक शाम 5:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें कैटरिंग व्यवसाय को नई दिशा देने, आपसी तालमेल बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
रुचि एजेंसी के संचालक राजेश साहू ने क्षेत्र के सभी कैटर्स और इस व्यवसाय से जुड़े सहयोगियों से बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।राजेश साहू ने कहा, कि "यह बैठक सभी कैटर्स भाई-बहनों को एक मंच पर लाने और व्यवसाय की बेहतरी के लिए विचार-विमर्श करने का एक बेहतरीन अवसर है। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम को सफल बनाएगी।"
