माँ ने 3 साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला, महिला पर आशिकी का था भूत सवार ,फोन पर प्रेमी से करती थी बात,बच्चा शोर करता था इसलिए मार दिया। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

माँ ने 3 साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला, महिला पर आशिकी का था भूत सवार ,फोन पर प्रेमी से करती थी बात,बच्चा शोर करता था इसलिए मार दिया।

 

खूनी मां ने गला दबाकर मारा मासूम को

एक चांडाल मां जिसने अपने 3 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया, ऐसी मां बहुत कम मिलेंगी जो अपने ही बेटे की जान ले लें। कहते हैं कि मां मां ही होती है माँ के लिए अपने बच्चे जान से ज्यादा प्यारे होते हैं। मां बच्चों की परवरिश देखभाल अपनी जान से ज्यादा करती हैं। लेकिन यहां तो एक मां अपने बेटे के खून की प्यासी बन गई। जिसने अपने ही खून की हत्या कर दी। एक खूनी मां ने अपने 3 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उस पर आशिकी का भूत सवार था जब वो अपने प्रेमी से बात करती थी तब बच्चा शोर करता था और प्रेमी से बात करने में अड़चन पैदा करता था। बच्चे तो बच्चे होते हैं शोर तो हर बच्चा करता है इसका मतलब ये नहीं कि बच्चे की जान ले ली जाए। इस घटना में पिता ने थाने में मुकद्दमा दर्ज करा दिया है। महिला ने बेटे की हत्या का कबूलनामा कर लिया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।


बेटे के मरने की खबर महिला ने पति को दी

मृतक मासूम के पिता ने बताया कि एक दिन लगभग 5 बजे शाम को फोन किया और कहा बेटा माधव कई बार जगाने के बाद भी उठ नहीं रह है। बेटे के पिता तत्काल घर पहुंचे। और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । जिसके उपरांत पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रेमी को बेटे की हत्या की बात बता रही पत्नी की बातें पति ने सुनी ।

कुछ दिन बाद पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी जो कि उसकी कुछ बातें पति ने सुन ली। फोन पर बेटे की हत्या की कुछ बाते अपने प्रेमी को बता रही थी जो पति ने सुन ली थी। इसके बाद उसने पत्नी से बेटे की हत्या के मामले में पूछताछ की । पत्नी ने कुछ नहीं बताया आनाकानी करती रही। जब उसने ज्यादा दबाव के साथ पूछा तब उसने बताया कि वह फोन पर एक युवक से लगातार बातचीत करती थी। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम सम्बंध चल रहे थे । जब वह फ़ोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी तब बेटा माधव खेलते हुए शोर करता था। इस बात से वह नाराज थी। जिस दिन ये घटना हुई उस दिन वह फोन पर बात कर रही थी । उसी दिन बेटा शोर कर खेल रहा था  गुस्से में उसने बच्चे का गला दवा दिया जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गई।


प्रेमी के खुसखुशी करने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने भी लगा ली फांसी

सूरतगंज के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर खुसखुशी कर ली। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने भी अपने  घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। खुदखुशी की इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया । युवक का शव गांव के पास एक खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम  के लिए भिजवा दिया।
पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले बलदेव के गांव छोली की है।

Post Top Ad