मासूम बच्चों को छोड़ , पिता हुए हादसे का शिकार , भूसे की बुर्जी में दबकर मौत। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

मासूम बच्चों को छोड़ , पिता हुए हादसे का शिकार , भूसे की बुर्जी में दबकर मौत।

 जनपद कासगंज,

थानाक्षेत्र सोरों के गांव मनिकापुर में एक चौका देने वाला हादसा सामने आया है । जहां 32 वर्षीय रामरतन  की बुर्जी में भूसा निकलते समय भूसा की धाय गिर जाने से दबकर मौत हो गई।


शनिवार का दिन था सुबह 11:00 बजे जब रामरतन पुत्र बीरी सिंह अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ गांव के करीब अपनी बुर्जी में जानवरों के लिए भूसा निकालने गए हुए थे ।

जैसे ही बुर्जी के अंदर भूसा निकालने के लिए घुसते हैं तभी अचानक भूसे की धाय उनके ऊपर गिर जाती है और वह उसके नीचे दब जाते हैं। बुर्जी के बाहर खड़े बच्चे रोते हुए घर की ओर दौड़े और परिजनों को सूचना दी तत्काल परिजन व ग्रामीण वहाँ पहुंचे और रामरतन को बाहर निकाला । परिजन रामरतन को नगरिया ले गए और  पाइवेट डॉक्टर को दिखाया लेकिन वहां डॉक्टर ने कासगंज ले जाने की सलाह दी। परिजन रामरतन को लेकर कासगंज सरकारी अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और रामरतन के मृत शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 



मृतक रामरतन के 3 मासूम बच्चे हैं जिसमे एक लड़की राजकुमारी 8 वर्ष , एक लड़का ओमकान्त 6 वर्ष ,व एक लड़का ओमप्रकाश 5 वर्ष का है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। बच्चों सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 


मासूम बच्चे व परिवार वालों को सरकार से मदद की उम्मीद लगी हुई है ताकि सरकार की कुछ मदद से मासूम बच्चों का जीवन जीने में कुछ मदद मिल सके। बच्चे पढ़ लिख सकें।


Post Top Ad