अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद कासगंज के तत्वाधान में भगवान लवकुश जन्मोत्सव एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद कासगंज के तत्वाधान में भगवान लवकुश जन्मोत्सव एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद कासगंज के तत्वाधान में आज दिनांक 12 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को भगवान लवकुश जन्मोत्सव एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन शोभायात्रा के साथ भगवान श्री लवकुश की भव्य झांकी एवं कुशवाहा , शाक्य, सैनी, मौर्य समाज के  महापुरुषों की भव्य झांकियां में तथागत भगवान गौतम बुद्ध, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा ज्योतिवराव फूले आदि महापुरुषों की झाकियों के साथ जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया ।


शहर के सभी वर्गों ने इस आयोजन का स्वागत किया गया।यह आयोजन कम्युनिटी हॉल नदरई गेट कासगंज से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बाराद्वारी बिलराम गेट  चौराहा से होते हुए बस स्टैंड के रास्ते से होते हुए कुशवाहा क्षत्रिय धर्मशाला लवकुश नगर में आकर भगवान लवकुश की भव्य आरती के साथ समापन किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथियों के तौर पर माननीय सांसद देवेश शाक्य जी एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक ममतेश शाक्य जी, वरिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री, विधायक बहोरन लाल मौर्या जी ,मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामू कुशवाहा जी, कमल सिंह मौर्य जी कार्यक्रम अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा जी चेयरमेन मीना माहेश्वरी जी, पूर्व चेयरमेन तोताराम कुशवाहा जी चेयरमैन पुरदिलनगर हर्षकांत कुशवाहा जी, अखिल भारतीय कुशवाहा  महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मुख्य संचालक महासचिव पदम प्रिय कुशवाहा जी , कोषाध्यक्ष सौरभ कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की कोर, संरक्षक मंडल की टीम, जिला हाथरस की कुशवाहा महासभा की टीम, एवं आसपास के सभी क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad