Kasganj - डंडे , तमंचे व कारतूस, कार सहित नौ जानलेवा हमलावर पुलिस के चंगुल में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj - डंडे , तमंचे व कारतूस, कार सहित नौ जानलेवा हमलावर पुलिस के चंगुल में।

जनपद कासगंज के थाना पटियाली पुलिस द्वारा कार्यवाही अभियान चलाते हुए जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में 9 हमलावर आरोपियों को दबोच लिया है। इन अपराधियों के पास से 1 स्विफ्ट कार, कार में मौजूद 7 डंडे , और 315 बोर के दो तमंचे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। अपराधियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

                        गिरफ्तार अपराधी

थाना पटियाली इंस्पेक्टर राधेश्याम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की रात से अभियान चलाना शुरू किया काफी मसक्कत के बाद पटियाली थाना क्षेत्र के गांव चन्दनपुरा में एक जमीनी विवाद था जिसको लेकर मुनेश,रामपाल,रजनेश,विवेक,मनोज,प्रवेश,आवेश,रामू,विनोद जानलेवा हमला व फायरिंग की फिराक में स्विफ्ट कार में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया । आरोपियों की कार से सात डंडे , 315 बोर के दो अबैध तंमचे , 2 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया और न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की गई है।

Post Top Ad