जनपद कासंगज
जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा जिला कलैक्ट्रैट स्थित रुद्राक्ष सभागार में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं कस्बों में लगने वाले वाहनों के जाम के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी
एवं जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं बस स्टैण्ड तथा कस्बे में वाहनो से लगने वाले जाम के सम्बन्ध में आवश्यक कार्य योजना तैयार करने तथा सर्दी एवं कोहरे के मौसम में वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़को को गड्ढे मुक्त रखने व दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज की व्यवस्था हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
इस दौरान सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग,चिकित्सा विभाग,परिवहन विभाग व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

