लक्ष्य कोचिंग सेंटर मामूरगंज द्वारा नवोदय की तैयारी हेतु शिक्षण सामग्री व अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

लक्ष्य कोचिंग सेंटर मामूरगंज द्वारा नवोदय की तैयारी हेतु शिक्षण सामग्री व अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण

 

 आज एस.एन.एस पब्लिक स्कूल नगला खंजी के तत्वावधान में संचालित लक्ष्य सर्वोच्च नवोदय कोचिंग सेंटर गोरहा कासगंज में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,को  लक्ष्य संस्था कासगंज एवं लक्ष्य कोचिंग सेंटर मामूर् गंज के प्रबंध निदेशक द्वारा प्रैक्टिस पेपर  व शिक्षण  सामग्री का वितरण किया गया ।

लक्ष्य संगठन के पदाधिकारी द्वारा नवोदय की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें परीक्षा की तैयारी करने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्य रामचंद्र वर्मा की पहल पर प्रदेश संगठन मंत्री मदन चंद्र राजपूत, प्रदेश संयुक्त सचिव शैलेन्द्र लोधी, लक्ष्य









 नवोदय कोचिंग सेंटर मामूरगंज से शिक्षक मनोज लोध द्वारा लगभग 60 नवोदय प्रैक्टिस सेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए वितरण के अवसर विजय राजपूत,  विजय किशोर वर्मा शिक्षक गीतम सिंह, मीडिया प्रभारी राजू मोहन, शिक्षक सुरेश चंद्र, शिक्षक सचिन कुमार, शिक्षक जयकिशोर, शिक्षिका अंजू,  शोभा इत्यादि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।शिक्षक सुरेश चंद्र के मार्गदर्शन में लक्ष्य सर्वोच्च नवोदय कोचिंग सेंटर नगला खंजी एवं गोरहा से अब तक दो दर्जन से अधिक बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, जो ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से एक मिसाल है।मामूरगंज स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर से शिक्षक मनोज लोधी द्वारा सभी 60 बच्चों को निःशुल्क नवोदय प्रैक्टिस सेट वितरित किए और बच्चों को परीक्षा में सफल होने हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। तथा परीक्षा की तैयारी करने हेतू आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Post Top Ad