विकसित भारत संकल्प यात्रा बनाएगी विकसित राष्ट्र : केपी सिंह - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

विकसित भारत संकल्प यात्रा बनाएगी विकसित राष्ट्र : केपी सिंह

 कासगंज। 

भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को जनपद की ग्राम पंचायत नसरतपुर, तिसलई खुर्द, सलेमपुर बीबी, बनूपुरपुख्ता, एगंवा, गनेशपुर, बघराई, भैंसरासी, करनपुर, नगला नुनेश में जन चौपाल लगाई गई।


ब्लॉक कासगंज, सोरों, सहावर, पटियाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। एलईडी के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताईं। ग्राम पंचायत बनूपुर पुख्ता में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

इस दौरान लोगों को सरकार के साथ चलने की शपथ भी दिलाई। ग्राम पंचायत बधारी वैश्य, कुरामई में मुख्य वक्ता कौशल साहू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है तो उन्हें योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।

पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह लोधी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। गांव-गांव में बिजली, पानी से लेकर राशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। आयुष्मान योजना से गरीब, मजदूर तबके के लोगों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, रामनिवास राजपूत ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।

उसे सभी को भाजपा सरकार के साथ कदमताल करके पूरा करना है। तभी देश एक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। कार्यक्रम को नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, कौशल किशोर साहू, डा. खूब सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह, अनुपम यादव, राकेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान रविंद्र लोधी, डा. शैलेन्द्र यदुवंशी, स्वराज लोधी, अखंड प्रताप सिंह, चमन राजपूत, रानू ठाकुर, अखिलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, धीरज कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।


रिपोर्ट - RK वर्मा

Post Top Ad