कासगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना सहावर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25000/- के इनामी अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार,
कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/सहावर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सुनील यादव पुत्र सुरेश चन्द यादव नि0 फगोता थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गुड़गुड़ी तिराहा के पास थाना क्षेत्र अमांपुर से पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटनाक्रम- थाना सहावर पुलिस को मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सन्दिग्ध व्यक्ति का मूवमेंट थानाक्षेत्र सहावर से कासगंज की तरफ हो रहा है । इसी सूचना पर थाना सहावर पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा गुड़गुड़ी तिराहा के आस-पास क्षेत्र में चैकिंग लगायी गयी । तभी चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया । जिसे पुलिस टीम द्वारा पर्याप्त दूरी से टार्च की सहायता से रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल पर सवार व्यक्ति ने भागने का प्रयास करते हुए बिना सोचे समझे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायररिंग शुरु कर दी, पुलिस पार्टी द्वारा भी जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ फायररिंग की गयी जिससे मोटर साईकल सवार के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया ।
पुलिस पार्टी द्वारा घायल के पास जाकर देखा गया तो उसकी पहचान सुनील यादव पुत्र सुरेश यादव नि0 फगोता थाना अमांपुर जनपद कासगंज के रुप में हुई । जो थाना कासंगज के थाना सहावर जनपद कासगंज का वांछित अभियुक्त है एवं 25000/- रुपये का इनामी अपराधी है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, व 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर रंग काला, व 310 रूपये बरामद हुए । पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को नियमानुसार हिरासत में लेकर तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सहावर पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
.............................
थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र महावीर निवासी ग्राम बरा थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
....................
थाना ढोलना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद ।
थाना ढ़ोलना पुलिस द्वारा अभियुक्त खेमपाल पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम चकेरी थाना ढोलना जनपद कासगंज को 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई ।



