कासगंज , दिनांक 20.11.2023
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत चौहान के नेतृत्व में,
आज दिनांक 20.11.2023 को थाना सहावर पुलिस द्वारा 01 नेम सिंह पुत्र लोचन सिंह निवासी ग्राम उद्दनपुर थाना सहावर जनपद कासगंज को 17 पव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकद्दमा पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट - RK वर्मा
