कासगंज , दिनांक 20.11.2023
अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर, न्यायलय के समक्ष किया गया पेश ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में
आज दिनांक 20.11.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना सोरों पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त को ग्राम प्रहलादपुर से गंगागढ की तरफ जाने वाले रास्ते से, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वांछित अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट-RK बार
