जनपद कासगंज।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय और प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम वेदप्रकाश सक्सेना, अलीगढ़ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर यम द्वितीया भैया दोज के पर्व पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से भगवान चित्रगुप्त एवं संयुक्त कलम दवात पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम दुर्गा कालोनी गली नंबर चार स्थित संगठन के संरक्षक सुरेशचंद्र सक्सेना के निज निवास पर होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने दी है। उन्होंने सभी कायस्थ बंधुओं से समय से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
रिपोर्ट -RK वर्मा

