जिलाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा। और भी खबरें देखें। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

जिलाधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा। और भी खबरें देखें।

 26 नवम्बर, 2023

01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य सम्मिलित कराये। पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में शत प्रतिशत योगदान दें -बीएलओ।


’विशेष अभियान तिथि अब 02 व 03 दिसंबर को।

कसगंज: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु अर्हता तिथि 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 25 एवं 26 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया गया।


          जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान के अवसर पर विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम म्यूनी के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र एवं पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि मृतकों का नाम वोटर लिस्ट में न रहे और पात्र वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित होने से छूटे नहीं। बीएलओ वोटर लिस्टों को पूर्ण शुद्व बनायें। कोई भी गलती न होने पाये।


          मुख्य निर्वाचन आयोग लखनउ कार्यालय के स्टेटि0 अधिकारी टी0पी0 गुप्ता ने रविवार को कासगंज के आजाद गंाधी इंटर कालेज एवं नदरई स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्रों व मतदेय स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुये उपस्थित बीएलओ तथा मतदाताओं से बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

         उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में शामिल होने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न होगा। कोई भी पात्र व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर का है उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं छूटना चाहिए। मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में से हटा दें। वोटर लिस्ट में कोई भी त्रुटियां या अशुद्धियां हैं तो उन पर ध्यान देकर उन्हें ठीक करा लें।

        ’दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान अब 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को भी चलाया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को कराया जायेगा। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे छात्र छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगों सहित समस्त पात्र मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाये।

        इस अवसर पर सम्बंधित बीएलओ, तहसीलदार, एसडीएम कासगंज एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




-----------

संविधान दिवस पर विकास भवन में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ


कासगंज: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 नवम्बर को संविधान दिवस विकास भवन परिसर में मनाया गया।    

         मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका की जानकारी देते हुये समस्त अधिकारियांे व कर्मचारियों को हाथ उठाकर शपथ दिलाई गई कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य, बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

         इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

-----------

Post Top Ad