जनपद कासगंज
आज दिनांक 26.11.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कासगंज में संविधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई ।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को न्यायपूर्ण, कर्त्तव्यनिष्ठ एवं व्यवहारिक पुलिसिंग करते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री राजू निषाद व प्रतिसार निरीक्षक कासगंज श्री रविन्द्र मालिक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
रिपोर्ट - RK वर्मा


