* 9 जून ,को एस के एम द्वारा किए गए आहवान के क्रम में बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन द्वारा किया जाएगा चक्का जाम,
* चारों जनपदों में पुरजोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा,
* एस के एम के आह्वान के क्रम में महिला पहलवानो के समर्थित सभी सामाजिक संस्थाओं एवं किसान यूनियन के सहयोग लें होगा चक्का जाम,
कासगंज, आज़ दिनांक 03/06/2023 को बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन द्वारा जिला कार्यालय पर आवश्यक पंचायत आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक डॉ हुकुम सिंह जी ने व संचालन ग्राम अध्यक्ष अल्लीपुर सुरेश वर्मा ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा रहे,
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन पास्को आरोपी सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध करता आया है और जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलता है तब तक हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। एस के एम के आह्वान के क्रम में दिनांक 9 जून को जिलाध्यक्ष कासगंज अनार सिंह वर्मा के सहयोग से ग्राम ढिलावली से पैदल मार्च करते हुए नदरई गेट रेलवे लाइन पर चक्का जाम किया जायेगा इस आहवान के में जो सामाजिक संस्थाएं व किसान यूनियन सहयोग करना चाहें तो उनका स्वागत है,इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मण्डल के चारों जनपदों के हमारे जों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान बंधु और सामाजिक लोग अपने अपने जनपदों में पुरजोर विरोध कर सरकार को चेताने का काम करेंगे,
पंचायत में सर्वसम्मति से सभी ने सहमति जताई और निर्णय लिया कि प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 9 जून को जैसा आदेशित किया कि अपने अपने जिलों में जाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा यदि सरकार नहीं झुकती है तो जंतर-मंतर पर जैसा एस के एम का जैसा निर्देशन प्राप्त होता है वैसे ही हम संघर्ष को और तेज करते जायेंगे पुरजोर तरीके से आगे भी हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा
