ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत,747 लोग अस्पताल में भर्ती,ओडिसा में हुआ भीषण हादसा - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत,747 लोग अस्पताल में भर्ती,ओडिसा में हुआ भीषण हादसा

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 288 हो गई है, जबकि लगभग 56 लोग गंभीर रूप से घायलों के साथ 747 लोग घायल हुए हैं. भारतीय रेलवे ने इसकी जानकारी दी है.


कोरोमंडल एक्सप्रेस बहनागा बाजार स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई. जब यह हादसा हुआ तब ट्रेन अपनी पूरी गति से नॉनस्टॉप चल रही थी क्योंकि स्टेशन पर उसका स्टॉपेज नहीं था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके 21 डिब्बे पटरी से उतर गए और 3 डिब्बे दूसरी लाइन पर जा गिरे. इस दौरान दूसरी ट्रैन यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भी वहीं से गुजर रही थी, जिससे वह भी टकरा गई. हावड़ा एक्सप्रेस के भी पीछे के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. कोरोमंडल एक्सप्रेस में लगभग 1257 आरक्षित यात्री और यशवंतपुर एक्सप्रेस में 1039 आरक्षित यात्री सवार थे.


Post Top Ad