दहेज हत्या , पोक्सो एक्ट , शराब माफिया जैसे आरोपी कहाँ कहाँ से पुलिस ने दबोचे , पढ़ें पूरा मामला खबर में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

दहेज हत्या , पोक्सो एक्ट , शराब माफिया जैसे आरोपी कहाँ कहाँ से पुलिस ने दबोचे , पढ़ें पूरा मामला खबर में।

दहेज हत्या में वांछित चल रहे एक आरोपी को थाना अमांपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।


           दिनांक 26.06.2023 की रात्रि में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त  हरपाल सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी ग्राम टिकुरिया थाना अमांपुर जनपद कासगंज को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना अमांपुर पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।


................


थाना सोरों पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार 


           दिनांक 27.06.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 आरोपियों संजू पुत्र नन्दराम नि0 नगला सामंती थाना सोरों जनपद कासगंज , वीरेश पुत्र नन्दराम नि0 नगला सामंती थाना सोरों जनपद कासगंज को कैण्डी चौराहे से समय 12.40 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

.................


थाना सहावर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद ।           


       दिनांक 27.06.2023 को थाना  सहावर  पुलिस ने एक आरोपी महेश यादव पुत्र नत्थू निवासी नगला खजुआ थाना पटियाली जनपद कासगंज को खितौली नहर पुलिया थाना सहावर से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।     गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की जिसके आधार पर थाना सहावर पर मुकद्दमा  आरोपी महेश यादव उपरोक्त  के विरूद्ध पंजीकृत किया गया  । 

Post Top Ad