*अमांपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुये 13 जुआरी दबोचे*
कासगंज-पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में अवैध जुआ/सट्टा की के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.04.2023 को क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली अमांपुर पुलिस द्वारा ग्राम सूरतपुर खुशकरी में सरकारी स्कूल के पीछे रूपयों से हार जीत की बाजी लगाकर खुआ खेल रहे जुआरी
(1) पीतम्बर उर्फ ईलू पुत्र महावीर सिंह नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (2) देवदत्त पुत्र नाथूराम नि0 ग्राम सैलई थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (3) ओमवीर पुत्र छोटे लाल नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (4) सोनू पुत्र राजेश नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (5) वीरेन्द्र पुत्र महावीर नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (6) राजेन्द्र कुमार पुत्र सोपाली सिंह नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (7) तोताराम पुत्र होरीलाल नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज (8) चन्द्रपाल पुत्र देशराज सिंह नि0 ग्राम रजपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज (9) रक्षपाल सिंह पुत्र विनोद सिंह नि0 ग्राम रजपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज (10) इन्द्रपाल पुत्र रामविलास नि0 ग्राम रजपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज (11) भूपाल सिंह उर्फ भोपाली पुत्र दान सहाय नि0 ग्राम रजपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज (12) रवेन्द्र प्रताप उर्फ रवि पुत्र मेघ सिंह नि0 ग्राम सूरतपुर खुशकरी थाना अमांपुर जिला कासगंज (13) रामौतार पुत्र डोरी लाल नि0 ग्राम मिहारी थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज को समय करीब 03:15 AM बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा मौके से कुल 9,850 रूपये व जुआ खेलने की सामग्री एवं जुआ खेलने हेतु प्रयोग की जा रही एक इमरजेन्सी चार्जिंग लाइट बरामद की गयी ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर मुकद्दमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
-------------
ये भी पढ़ें
*IPL मैंचो पर सट्टा लगाते हुये 04 शातिर सट्टेबाज SOG की गिरफ्त में*
कासगंज-पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों में अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14/15.04.2023 की रात्रि में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मौ0 जयजयराम स्थित गली जुलाहन में मौ0 सादिक उर्फ गुड्डू के मकान में सटोरिये इकट्ठे है और मौ0 सादिक उर्फ गुड्डू अपने साथियों के साथ IPL का सट्टा कराकर उक्त मकान को जुआ/सट्टा के अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है । इसी सूचना पर थाना कासगंज व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही से IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए 04 अभियुक्तगण
1. मौ0 साहिद उर्फ गुड्डू पुत्र सद्दीक नि0 मौ0 जयजयराम थाना व जनपद कासगंज 2. मुईनिद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन नि0 मौ0 नवाब थाना व जनपद कासगंज 3. वसीम अकरम पुत्र अबरार अहमद नि0 मौ0 नवाब थाना व जनपद कासगंज 4. अभय कुमार माहेश्वरी पुत्र सुभाष चन्द्र नि0 मौ0 जयजयराम थाना व जनपद कासगंज को समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । मौके से कुल 4,45,550 रु0 नकद, 03 रजिस्टर, 12 सादा कागज, 01 लेपटाप, 02 केल्कुलेटर, 10 मोबाईल, 01 वाइफाई, 10 कलम व सट्टा खेलने का अन्य सामान बरामद किये गये है । मौके से 05 सरगना-
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कासगंज पर मुकद्दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है ।

