पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेंद्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01अभियुक्त मकरंद पुत्र धर्मपाल नि0 नगला डालू थाना पटियाली जनपद कासगंज को मूढ़ा नहर पुल से 200 मीटर गढ़िया की तरफ से गिरफ्तार किया गया ।
जिसके कब्जे से 01 कट्टी में कुल 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद हुयी । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पटियाली पर मुकद्दमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
