कासगंज पुलिस ने लौटाई महिला के चेहरे पर खुशी, लाखों के समान का खोया पर्स लौटाया - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज पुलिस ने लौटाई महिला के चेहरे पर खुशी, लाखों के समान का खोया पर्स लौटाया

 

 दिनांक 19.04.2023 को एक महिला पूनम पत्नी  पंक्षी कुमार नि0 ग्राम याकूत गंज थाना सहावर जनपद कासगंज द्वारा थाना सहावर पर आकर सूचना दी कि वह अपनी मां के साथ मायके से वापस अपने ससुराल याकूत गंज आ रही थी इसी दौरान सोरों अड्डा पर ई रिक्शा से उतरी तो अपना पर्स उसी में भूल गई है और मेरे पर्स में 15 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी की ज्वैलरी(कीमत करीब 01 लाख), 01 मोबाइल व 1000 रु0 हैं । 


 घटना को थाना प्रभारी सहावर द्वारा गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा की तलाश की गई तथा तकनीक संसाधन का प्रयोग करते हुए ई- रिक्शा को थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत चेहकागुनार क्षेत्र में पकडा गया तथा उक्त पर्स उसी ई-रिक्शा में ही पडा मिला तथा ई-रिक्शा के चालक से जानकारी करने पर बताया गया कि उसे इस के बारे में कोई जानकारी नहीं है । पूनम देवी को उनका पर्स दिखाया गया तो उनके द्वारा अपना पर्स पहचान लिया गया व उनके द्वारा बताए गए सामान पर्स से बरामद किये गए । पुलिस टीम द्वारा पर्स का सामान तस्दीक कर पर्स को महिला को सुपुर्द किया गया । 


अपने खोए हुए पर्स को वापस सकुशल पाकर महिला की चेहरे पर खुशी झलक उठी तथा इसके लिए महिला द्वारा कासगंज पुलिस का धन्यवाद किया गया ।

Post Top Ad