शराब के नशे में धुत चौकीदार ने महिला को बनाया अपना निशाना लात घूसों से जमकर की पिटाई
जनपद कासगंज
योगी सरकार का दबंगों पर खूब हंटर बरस रहा है और शिकंजा भी कसता जा रहा है । योगी सरकार में दबंग अपनी दबंगाई छोड़कर दरकिनार कर रहे हैं। लेकिन कुछ दबंग आज भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे वही एक मामला सामने आया है जो जनपद कासगंज के थाना कोतवाली सोरों के गांव फतेहपुर का है जहां सुनील नाम का एक चौकीदार है जो आए दिन अपनी दबंगई के बल पर लोगों को परेशान करता है। इस बार तो हद ही कर दी हाल ही का मामला सामने आया है कि यह दबंग चौकीदार जिसका नाम सुनील है। एक महिला रामसनेही पत्नी कुंवरपाल निवासी फतेहपुर कलां थाना सोरों जनपद कासगंज जिसका राशन कार्ड गायब होने पर महिला ने राशन कार्ड तलाशने का प्रयास किया किसी तरह महिला को पता चला कि राशन कार्ड सुनील चौकीदार पर है। महिला ने चौकीदार से राशन कार्ड पूछा कहा कि मेरा राशन कार्ड आपके पास है इतने पर शराब के नशे में धुत सुनील चौकीदार ने महिला को गाली गलौज करना शुरू कर दिया जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसको पकड़ कर पीटने लगा और जमीन पर गिरा कर लात भूतों से खूब पीटा यह बात महिला के लड़के को मालूम पड़ा तो अपनी मां को बचाने दौड़ कर आया और अपनी मां को बचाने बेचारा अपनी मां के पास तक पहुंच नहीं पाया की सुनील के अन्य भाइयों ने पकड़ कर उसे भी खूब पीटा मां बेटे को पीट-पीटकर वही डाल दिया जिससे दोनों के अंदरूनी चोटें आई महिला ने थाना सोरों में तहरीर दी लेकिन सुनील के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया यह सारी आपबीती महिला और उसके बेटे ने बताई अब परेशान महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह है कि ऐसे चौकीदार जो आए दिन चौकीदारी के नाम पर शराब पीकर दबंगई करते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाएगी
