( मीडिया हाउस )........
जनपद कासगंज के क़स्बा अमांपुर मेँ बीजेपी जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा ने अपनी बेटी आस्था वर्मा का जन्मदिन पौधरोपण करके मनाया। ऐसा करके उन्होंने समाज को पर्यावरण को बचाने का सन्देश देने का भी प्रयास किया। उन्होने कहा कि स्वस्थ मानव जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। अपने बच्चों के जन्मदिन से लेकर किसी भी खास दिन को मनाये जाने की शुरुआत पौधरोपण करके कि जाए ताकि बच्चों में भी पर्यावरण के प्रति लगाव तथा पर्यावरण का शुद्ध होने संबधी जानकारी के साथ जागृति आए। अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढियां स्वच्छ वातावरण में सांस लें तो हमें आज से ही अपने जीवन में कम से कम एक पेड लगाने का और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान अमरूद, नीम, जामुन, बरगद, पीपल, बेलपत्र के पौधेरोपित किए। इस अवसर पर। यतेन्द्र वर्मा, शिव सिंह, पुष्पेन्द वर्मा, तिर्मल वर्मा, राजकुमार वर्मा, हरीश वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा, आकाश गुप्ता, दीपक सोलंकी, अरूण चौहान, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज........
