( मिडिया हाउस )......
जनपद कासगंज के पटियाली में
न्याय पंचायत रम्पुरा के चर्चित प्राथमिक विद्यालय घौसगंज के शिक्षकों ने एक साथ मिलकर कोविड वैक्सीनेशन कराया इस कोविड वैक्सीनेशन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रतन प्रकाश सहित सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह,जसवीर सिंह एवं बृज किशोर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपना वैक्सीनेशन कराते हुए लोगों को इसके लाभ बताकर वैक्सीनेशन टीम का सहयोग भी किया तथा अन्य शिक्षकों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी किया,आपको बताते चलें कि यह टीकाकरण प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा में चल रहा था बहुत ही अच्छी तरह से की टीकाकरण में जुटी एएनएम श्रीमती रीना कुमारी,अनीता कुमारी आंगनबाड़ी रेखा एवं सी.एच.ओ.धीरज तिवारी ने वैक्सीनेशन कार्य मे सहयोग किया एवं समस्त लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपना पूरा समय दिया बाकी पूरी टीम की देखरेख विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना राठौर ने की, इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लोगों की जागरूकता देखने को मिली, लोगों को पता चला तो स्वयं ही अपने घरों से आधार कार्ड लेकर सीधे प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराते हुए अपना टीकाकरण कराया l
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.........
