( मिडिया हाउस ).....
जनपद कासगंज में आज श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज तथा कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कासगंज ने कासगंज केअमांपुर रोड गल्ला मंडी के पास गरीब व मेधावी बच्चों को किताबे, पैन व कॉपी वितरित की। एनजीओ का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके शिक्षा के अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वही समिति के सदस्यों ने बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए निःशुल्क शिक्षा भी दी।
श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि किताबों एवं कॉपी की अहमियत को समझा जा सके। वही कोरोना वायरस की वजह से 2 साल से लगातार स्कूल नही खुल रहे हैं वही बच्चे भी अपनी पढ़ाई विधिवत रूप से नही कर पा रहे हैं। शिक्षा का सही इस्तेमाल तभी होगा जब आप इस दौरान अपने बच्चों में किताबें पढ़ने के संस्कार विकसित करेंगे।
वही कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कासगंज की सचिव कु० सोनम जब पूरी दुनिया कोरोनावायरस के चलते अपने-अपने घरों में बंद है। तब ये किताबें ही हैं जो लोगों को इस कठिन वक्त के गुजरने में मदद कर रही हैं। इस समय किताबें ही सही सूचना, मनोरंज और सकारात्मक सोच का जरिया हैं। वही इस मौके पर संरक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, महेश चन्द्र उपाध्याय, मोरमुकुट भारद्वाज, उमाशंकर मिश्रा, नीलम मिश्रा, विजय राजपूत, चन्द्रपाल सिंह, पुष्पा देवी, माया देवी, हृदेश कुमार, उषा राजपूत, प्रवीन, विकास,आकाश, दीया, ध्रुव, अर्जुन,सौरभ जैन,जितेन्द्र सिंह,सत्यवीर सिंह, अजय, रजत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......