( मिडिया हाउस )........
यूपी के जनपद कासगंज में
आकांक्षी जिलो आठ जनपदो को शामिल किए जाने के बाद लंबे समय से स्थानांतण न होने से शिक्षक परेशान है। उन्होने स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
ज्ञात हो कि कासगंज जिले के अध्यापक/अध्यापिकाऐ आठ आकांक्षी जिलो में है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अध्यापको ने कहा है कि वह पांच बर्षो से एक ही जगह पर अपने घरो से दूर सेवाएं दे रहे है। परिवार से दूर होने के कारण वह पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन ठीक से नही कर पा रहे है। अन्य जिलो से भेजे गए अध्यापको के स्थानांतरण हो गए। लेकिन उनका आकांक्षी जिलो से स्थानांतरण नही किया गया। जिसके चलते वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। स्थानांतरण उनके लिए सपना सा हो गया है। प्रदेश के सभी शिक्षक अपने आकांक्षी जनपदो में सेवाएं दे रहे है। लेकिन पिछले दो स्थानांतरण में इन जिलो को स्थानांतरण में शामिल नही किया गया है। शिक्षको ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी मांग पर विचार करके निस्तारण करें। मांग करने वालो में अध्यापक राहुल शर्मा, अनुरुद्ध कुमार, संजीव कुमार, अतुल कुमार, हृदेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहें।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......