नहर में नहाने गये सात वर्षीय बालक पानी में डूबने से हुई मृत्यु ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

नहर में नहाने गये सात वर्षीय बालक पानी में डूबने से हुई मृत्यु ll

( मिडिया हाउस )........ 

यूपी के जनपद कासगंज में गंजडुंडवारा के सहावर क्षेत्र में गत बुधवार को नहर में नहाते समय डूबे सात वर्षीय बालक का शव गुरुवार को गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मंगदपुर रजवाहा में उतराता मिला है। बालक का शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।



बता दें कि बुधवार को ग्राम नौपती थाना सहावर निवासी बुद्धिसेन का सात वर्षीय पुत्र निशांत गांव के समीप स्थित नहर में नहाने गया था। नहर में पानी अधिक होने की वजह से निशांत नहर में डूब गया। निशांत जब घर नहीं पहुचा तो घर वालों ने तलाशना शुरू किया। निशांत की रातभर खोज होती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को निशांत का शव गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर के रजवाहे में उतराता मिला। बालक की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि बालक के शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। रजवाहा से शव निकलवाया गया है। पंचनामा की कार्रवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज......

Post Top Ad