( मिडिया हाउस ).......
यूपी के जनपद कासगंज में सहावर क्षेत्र की एक महिला ने नामजदों पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीडिता ने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना पुलिस को दी तहरीर में पीडिता ने बताया है कि बीती 8 मई को वह प्लॉट में भैंस बांधने गई थी, यहां पहले से मौजूद नामजदों ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी लगातार डरा धमका रहे हैं। जिससे पीडिता परेशान है। उसने पुन: पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज........
