( मिडिया हाउस ).......
यूपी के जनपद कासगंज में न्यौली के मानपुर नगरिया में संदिग्ध परिस्थितियों एक वृद्ध का खेत पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर सीओ व सोरों कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मानपुर नगरिया निवासी छोटेलाल पुत्र मूलचंद्र अपने खेत पर गए थे। देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव खेत पर पड़ा मिला। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। सीओ आरके तिवारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की। सीओ ने बताया कि मृतक के मुंह पर चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
*क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज...*