( मिडिया हाउस ).....
यूपी के जनपद कासगंज के शहर की कोतवाली क्षेत्र में बीती रात सहावर गेट रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया और मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों के मुताबिक मृतक क्षय रोग से जूझ रहा था। रात को वह किसी तरह से सहावर गेट कासगंज पहुंच गया। सुबह पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी।
क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.....
