( मिडिया हाउस )......
यूपी के जनपद कासगंज में अमांपुर क़स्बा में समाज सेवी पूर्व चेयरमैन अमांपुर सत्यप्रकाश गुप्ता का बुधवार देर शाम लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के करीबी सत्यप्रकाश गुप्ता पहली बार 2007 में और दूसरी बार 2012 में अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बने थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश गुप्ता 65 वर्ष का बुधवार की देर शाम निधन हो गया। वह लगातार दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वह समाजसेवा के लिए भी हमेशा आगे रहते थे।
इस दौरान वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, सुनील गुप्ता, मथुरा सिंह, नगर अध्यक्ष अकील अहमद, विमल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कुमारलाल, विपन बोहरे, कमल गुप्ता, श्री कृष्ण गौतम, आकाश गुप्ता सर्राफ, विष्णु गोयल, बन्टी गुप्ता, सोनू गुप्ता, केशव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनुज राघव, अशोक गुप्ता, आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।
रिपोर्ट -- संजय सिंह कासगंज.......
