( मिडिया हाउस ).......
यूपी के जनपद कासगंज में अमांपुर कस्बे के अम्बेडकर नगर निवासी अनिल शाक्य पुत्र खेमकरन शाक्य की आज्ञत लोगों द्वारा हत्या किए जाने के बाद से परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिवार के साथ बैठकर दर्द साझा किया। परिजनों से पूरी जानकारी ली।
कहा की यह दुख की घड़ी है। परिवार के लोग लोग इसे हिम्मत के साथ सहन करें। उन्होंने उनके परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है। इस दौरान भाजपा नेता बृजेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा, वीरीसिंह शाक्य, प्रधान संजय शाक्य, आकाश गुप्ता सर्राफ, हनी गर्ग, रोचक चौहान, सत्यप्रकाश गुप्ता, राम सिंह शाक्य, दीपक जोशी, राहुल शाक्य आदि ने सांत्वना दी l
रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज......
