कासगंज। जनपद के कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार, 18 जुलाई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित शीतला पैलेस में आयोजित इस 'किचनम कैटर्स मीट' में क्षेत्र के प्रतिष्ठित कैटर्स, दुकानदारों और हलवाई समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शाम 5:00 बजे से शुरू हुई इस विशेष बैठक की मेजबानी रुचि एजेंसी के संचालक राजेश साहू द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कैटरिंग व्यवसाय को नई दिशा देने, आपसी सहयोग बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा करना था।
कार्यक्रम के दौरान रुचि एजेंसी के संचालक राजेश साहू ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक सभी कैटर्स भाई-बहनों को एक मंच पर लाने और व्यवसाय की बेहतरी के लिए विचार-विमर्श करने का एक बेहतरीन अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी की सामूहिक उपस्थिति और विचारों से इस व्यवसाय को एक नई मजबूती मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण मीट में 'किचनम' ब्रांड की ओर से शीर्ष अधिकारियों ने भी शिरकत की, जिनमें डायरेक्टर रूपक धमीजा, सेल्स हेड पुनीत चौधरी, स्टेट हेड आदित्य तिवारी, स्टेट हेड शिव कुमार त्यागी और एरिया इंचार्ज दीपक चोला मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन अधिकारियों के साथ स्थानीय दुकानदारों और हलवाई समाज के लोगों ने व्यापार को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर मंथन किया। बैठक के समापन पर सभी कैटरिंग व्यवसायियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से एकजुट रहने का संकल्प लिया।

