कासगंज ,
दिनांक 17.12.2023
थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 01 को किया गया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2023 को थाना अमापुर पुलिस द्वारा सौरव उर्फ बच्चू पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम सेवका थाना अमांपुर जनपद कासगंज को 22 पाउच देशी शराब(मिश इण्डिया मार्का) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकद्दमा पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई ।
....................
थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार,
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 आरोपियों जहीर पुत्र मुहम्मद उमर निवासी नगला इमाम बक्स कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज , नसीर अहमद पुत्र अब्दुल हफीज निवासी उपरोक्त , आरिफ पुत्र मरहूम सराफत निवासी मौहल्ला मूलचन्द कस्बा व थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1550/- रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई ।

