कासगंज।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जन्म जयंती मनाई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम शहर के नावल्टी रोड स्थित संगठन के मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष आरके सक्सेना, अतिथि सुरेश चंद्र सक्सेना, शांतनु चौधरी ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। शांतुन चौधरी ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवन चरित्र प्रकाश डाला। अतिथि के रूप में उपस्थित सुरेश चंद्र सक्सेना ने पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद को उन्नीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठतम महापुरुषों में से एक बताया।
इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, डा. नीरज सक्सेना, आरके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, विजय सक्सेना, मीनू सक्सेना, अरविंद सक्सेना, दीपक सक्सेना, योगेश सक्सेना, सनी सक्सेना, अभय प्रिय श्रीवास्तव, दुर्गेश सक्सेना, अतुल सक्सेना, आशीष सक्सेना मौजूद रहे।

