शारदा जौहरी कन्या नगर पालिका महाविद्यालय सहित कई विद्यालय , गांवों में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया गया, देखें खास खबर। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

शारदा जौहरी कन्या नगर पालिका महाविद्यालय सहित कई विद्यालय , गांवों में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया गया, देखें खास खबर।

 जनपद कासगंज

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान के क्रम में श्रीमती शारदा जौहरी कन्या नगर पालिका महाविद्यालय कासगंज में छात्राओं को एवं थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला खंजी के पंचायत भवन में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियो को ऑपरेशन जागृति अभियान के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक ।


 अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा  अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री शलभ माथुर व पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षिक के साथ ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान के क्रम में श्रीमती शारदा जौहरी कन्या नगर पालिका महाविद्यालय कासगंज में छात्राओं को एवं थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला खंजी के पंचायत भवन में आयोजित जनचौपाल के माध्यम से ग्रामवासियो को ऑपरेशन जागृति अभियान के सम्बन्ध में उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर बुलिंग के बारे में जागरूक किया एवं उन्हें विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफॉर्म व्हाटस अप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि के प्रयोग में विभिन्न प्रकार की सावधानियाँ बरतने की जानकारी दी गयी ।


हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक करने व महिलाओं व बालिकाओं को आगे करके झूठे मुकदमें लिखाने के सम्बन्ध में पुराने मुकदमो का उदाहरण देते हुए उनके दुष्प्रभावों के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु उन्हें जागृत किया गया।  इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों

112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देकर व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी हैं । ग्राम नगला खंजी में आयोजित जनचौपाल में जनप्रतिनिधि श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक सदर द्वारा भी एडीजी महोदया आगरा, जोन आगरा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । 

         इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष कासगंज श्रीमती मीना महेश्वरी, महिला कल्याण अधिकारी कासगंज श्रीमती ऋतु यादव, यूनीसेफ टीम, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती सरिता तोमर, थाना प्रभारी कासगंज श्री सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहें ।

....................


अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है ।


इसी क्रम में आज दिनांक 13.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत लार्ड बुद्धा पब्लिक एकेडमी तैयबपुर कमलपुर में,थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेरपुर व जारई में, थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बमनपुरा में, थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ताजपुर व गांधी इंटर कालेज सहावर में , थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला कूढ़ा में, थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गणेशपुर में, थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गंगा सराय पंचायत भवन में व थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरदोली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया

तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया।  इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

...................…


अपर पुलिस महानिदेशक आगरा, जोन आगरा द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से समाज में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा तथा सम्मान के लिये वैचारिक व व्यावहारिक परिवर्तन के लिये आगरा जोन स्तर पर एक प्रोग्राम ‘ऑपरेशन जागृति’ अभियान चलाया जा रहा है ।


इसी क्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों द्वारा थाना कासगंज क्षेत्रांतर्गत प्राइमरी स्कूल ग्राम हिम्मतपुर सई व ग्राम कल्यानपुर में, थाना ढोलना क्षेत्र अंतर्गत राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलिज ढोलना व के0सी0एस0 पब्लिक स्कूल कस्बा बिलराम तथा ग्राम टंडोली माफी में, थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघेल पुख्ता व ग्राम बनूपुर में, थाना अमांपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम प्राथमिक विद्यालय ग्राम नगला प्रानसुख व ग्राम देवरी में,

थाना सहावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एगवां व चौधरी मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलिज सहावर में , थाना पटियाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर सराय में, थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला मोड़ में व थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत पंचायत भवन ग्राम हमीरपुर तथा चमेली देवी इण्टर कॉलिज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ऑपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया

व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया एवं ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु जागृत किया गया।  इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।


Post Top Ad