आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए SP कासगंज ने मय फ़ोर्स के साथ क्षेत्र में किया पैदल गस्त। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए SP कासगंज ने मय फ़ोर्स के साथ क्षेत्र में किया पैदल गस्त।

 जनपद कासगंज


  आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी नगर  अजीत चौहान द्वारा मय फोर्स के थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गयी तथा गश्त के दौरान आम जनमानस से वार्ता कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये ।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चेकिंग की जाए, साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया एवं जनता से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी ।


कासगंज से RK वर्मा की रिपोर्ट

Post Top Ad