Kasganj - जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीथरा कासगंज में जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj - जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीथरा कासगंज में जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया

 जनपद कासगंज


  जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीथरा कासगंज में आपरेशन जागृति के सम्बन्ध में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक किया व जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में समझाया गया । 


ऐसे मामलों में विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग एवं यौन शोषण को पहचानने तथा बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु लोगों जागृत किया गया। 

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । 


रिपोर्ट - RK वर्मा

Post Top Ad