मिशन जागृति टीम द्वारा वी.ए.बी इण्टर कालेज जनपद कासगंज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

मिशन जागृति टीम द्वारा वी.ए.बी इण्टर कालेज जनपद कासगंज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया ।

 जनपद कासगंज  , दिनांक-21.11.2023

              आज दिनांक 21.11.2023 को पुलिस अधीक्षक कासंगज  सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कासगंज मिशन जागृति टीम द्वारा वी.ए.बी इण्टर कालेज जनपद कासगंज में महिलाओं को मिशन जागृति अभियान के क्रम में जागरुक किया तथा  महिलाओं व बालिकाओं को उसके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझाया गया तथा युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करना, हिंसा से पीड़ित महिलाओं/किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना एवं पोक्सों अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूकता एवं बाल यौन शोषण को पहचानना व बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु बताया गया


तथा जन समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को जागृत किया गया  । इसके अतिरिक्त मिशन जागृति अभियान के क्रम में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 112,1076,1090,1930,1098,102,108 आदि के बारे में जानकारी देना व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी कासगंज,महिला थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे । 


                                                                                        रिपोर्ट - RK वर्मा

Post Top Ad