जनपद कासगंज
दिनांक 23.11.2021 को पुलिस लाइन कासगंज में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ शलभ माथुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण को वर्दी पर झण्डे लगाये गये
एवं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के गरिमामयी इतिहास का वर्णन करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा डीजीपी उत्तर प्रदेश लखनऊ के संदेश को पढ़कर सभी को सुनाया गया । इस दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लग्न के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए
इस अवसर पर सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक कासगंज , जितेन्द्र कुमार दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज एवं दीप कुमार पन्त क्षेत्राधिकारी पटियाली, एवं अजीत सिंह क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
रिपोर्ट-RK वर्मा

