अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना ढोलना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद व 01 मोबाइल सेमसंग बरामद ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 08.11.2023 को मुखबिर खास सूचना थाना ढोलना पुलिस द्वारा आईटी एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त रिंकू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम बड़ागांव थाना ढोलना कासगंज को ग्राम चकेरी से गिरफ्तार किया गया कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए तथा 01 सेमसंग मोबाइल बरामद किया गया ।
अभियुक्त की बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
.................
अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 08.11.2023 को थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण 1. आरिफ पुत्र इरशाद निवासी कादरगंज पुख्ता थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज व 2. हेम सिंह जाटव पुत्र अहिवरन सिंह निवासी कादरगंज पुख्ता थाना सिकन्दरपुर वैश्य जनपद कासगंज को कस्बा व थाना कादरचौक जनपद बदायूं से समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
...............
अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद ।
दिनांक 07.11.2023 समय करीब 23.30 को ग्राम गैंदूपुरा में दो पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश/विवाद के कारण एक दूसरे के ऊपर चोट पहुँचाने के उद्देश्य से गाली गलौच व मारपीट कर एक दूसरे के ऊपर ईट पत्थर फैक रहे है तथा जान से मारने की धमकी दे रहे है ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन व अपर पुलिस कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों के समझाने का काफी प्रयास किया नहीं माने तो थाना अमांपुर पुलिस द्वारा अन्य कोई चारा न देख मौके पर ही घटना स्थल से 02 व्यक्तियों को आज दिनांक 08.11.2023 को समय करीब 12.45 AM बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त सतेन्द्र उर्फ सीटू से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अमांपुर पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया । दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
................
अपराध नियन्त्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वाछिंत/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.11.2023 को क्षेत्राधिकारी सहावर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तगण 1. पवन पुत्र तोताराम निवासी ग्राम हीरापुर थाना सहावर जनपद कासगंज 2. तोताराम पुत्र सरवन सिंह निवासी ग्राम हीरापुर थाना सहावर जनपद कासगंज सम्बन्धित केस नं0 4614/2021 मु0अ0सं0 356/2013 धारा 323/452/427 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

