स्वामी ब्रह्मानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

स्वामी ब्रह्मानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

 

दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को शिक्षा के सागर स्वामी ब्रह्मानंद की स्मृति में लोधी  क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन लक्ष्य उत्तर प्रदेश द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6  से कक्षा 8 तक जूनियर स्तर की सामान्य प्रतियोगिता कराई गई जिसमें श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज, वीएवी इंटर कॉलेज कासगंज ,आजाद गांधी इंटर कॉलेज कासगंज ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज, सूर्य प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज श्री मती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज कासगंज, नगर पालिका इंटर कॉलेज कासगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाब तरौरा कासगंज आदि विद्यालयों के जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग् किया गया। प्रतियोगिता प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता परीक्षा 











 जूनियर स्तर के लगभग 400 बच्चे उपस्थित रहे सभी बच्चों के लिए 50 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए। प्रतियोगिता के अवसर पर  ए0  डी0 बेसिक श्री  कृपा शंकर वर्मा श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री  एच पी एन दुबे , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्य श्री रामचंद्र वर्मा ,प्रदेश संगठन मंत्री एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित श्री मदन राजपूत, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सरिता राजपूत, समाजसेवी  विजय किशोर वर्मा प्रदेश, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मोनू राजपूत, श्री शैलेंद्र राजपूत, शिक्षक श्री राकेश राजपूत ,के के कश्यप,   राजकुमार वर्मा,  जसवीर सिह  रामपाल सिंह,  ठाकुर दास वर्मा,   हेमन्त राजपूत,  अरूण कुमार,  योगेन्द्र राजपूत   लाल बहादुर , विद्याराम  नवीनकुमार, अजय चौहान,  देवेश दक्ष , रामसागर राजपूत,  भरत सिंह,  योगेश कुमार के मार्गदर्शन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन (लक्ष्य ) की प्रदेश कार्यकारिणी ,जनपद कार्यकारिणी के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने के बाद दिनांक 3 दिसंबर 2023 को समारोह पूर्वक प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व अन्य 100 छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र / प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के अंत में स्वामी ब्रह्मानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के संयोजक श्री रामचंद्र वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्य के द्वारा प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने वाले लक्ष्य  के सभी प्रांतीय, जनपदीय एवं कासगंज के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post Top Ad