झूठी शादी कर लोगों को लूटने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार , देखें पूरी कहानी , - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

झूठी शादी कर लोगों को लूटने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार , देखें पूरी कहानी ,

 कानपुर , 

काफी समय से एक युवती लोगों को झूठी शादी करके लूटती रही झांसे में देतीं रही जिसको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका काम बहुत शातिर दिमाग चलाकर करती थी पहले तो फेसबुक पर दोस्ती करने का काम करती थी और उसके बाद शादी करके फसाती थी ये युवती, ये काम बहुत लोगों के साथ कर चुकी है ।


सबसे बड़ी बात कि ये शातिर किस्म की युवती शादी करने के बाद स्पाई कैमरे से अश्लील वीडियो बनाया करती थी।अश्लील वीडियो  बनाने के बाद सामने वालों को ब्लैकमेल करती थी। लाखों रुपये की अब तक इसी तरह से ठगी कर चुकी है । इसकी लगातार शिकायतें भी मिल रही थी, काफी  शिकायतों के बाद अब जाकर कहीं पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान,और पुलिस ने अब जाकर इस लुटेरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस लुटेरी दुल्हन को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। इस लुटेरी दुल्हन का नाम संगीता देवी उर्फ संगीता पाल है जिसने अब तक ना जाने कितनों को लूटा है। कल्याणपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। सत्यता सामने आने पर आरोपी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। ऐसी लुटेरी युवतियों से सावधान रहने की विशेष आवश्यकता हैं। सावधान रहें सुरक्षित रहें।

Post Top Ad