कासगंज।
भारतीय जनता पार्टी के वोटर चेतना महा अभियान को लेकर बुधवार की दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय पर बैठक होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने दी है।
उन्होंने बताया है कि बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत वोटर चेतना महाअभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यशाला भी होगी। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी पूनम बजाज रहेंगी। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समय से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
रिपोर्ट-RK वर्मा
