मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा आज तीसरा वार्षिक खून दान कैम्प सेक्टर 32 ऐ चण्डीगढ़ में प्राचीन हनुमान मंदिर में लगाया गया । - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा आज तीसरा वार्षिक खून दान कैम्प सेक्टर 32 ऐ चण्डीगढ़ में प्राचीन हनुमान मंदिर में लगाया गया ।

चंडीगढ़ , 

आज 26/11/2023 को तीसरा वार्षिक खून दान कैंप सेक्टर 32 ए चंडीगढ़ में मॉर्निंग वॉक ग्रुप द्वारा हनुमान मंदिर में लगाया गया, जिसमें  लगभग 128 लोगों ने खूनदान किया।


मॉर्निंग वॉक ग्रुप के मेंबर हमेशा मानवता की भलाई में अपना योगदान देने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी इसी कोशिश के तहत ही मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा पहले भी खून दान का आयोजन किया जा चुका है जो कामयाब रहा था।

इस बार फिर से खूनदान कैंप का आयोजन किया गया जो कि कामयाब रहा। प्रशांत जैन जी ने आज अपना 145वीं बार खून दान किया, गुरमीत सिंह जी ने 165वीं बार खूनदान किया ओर नरिंदर अतरी जी ने 51वीं बार खूनदान किया।

मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सभी सदस्य आगे भी मानवता की भलाई के लिए ऐसी कोशिश करते रहेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को जी.एम.सी.एच. सेक्टर 32 ए चंडीगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा संचालित किया गया था जिसकी इंचार्ज डॉक्टर सिमरनजीत कौर थी।


जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ़

Post Top Ad