भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान सफल बनाने हेतु सौंपी जिम्मेदारी -मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई भाजपा की जनपद स्तरीय कार्यशाला - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

भाजपा के वोटर चेतना महाअभियान सफल बनाने हेतु सौंपी जिम्मेदारी -मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई भाजपा की जनपद स्तरीय कार्यशाला

 

कासगंज।

 शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में वोटर चेतना महा अभियान सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गईं। उन्हें अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। 


कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से आए हुए आगामी कार्यक्रमों में वोटर चेतना महा अभियान भी शामिल है।


अभियान सफल बनाने को जिले में तीनों विधानसभाओं पर प्रत्येक मंडल पर कार्यशाला होनी है। इसमें मण्डल अध्यक्ष, जिम्मेदार पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी 14 मंडलों में वोट बढ़वाने, वोट कटवाने का कार्य होगा। प्रत्येक बूथ पर 100 वोट बढ़ाने, 25 वोट घटाने का लक्ष्य रखा है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष बीएलओ के माध्यम से वोट बढ़ाने और घटाने के फॉर्म लेकर उन्हें भरकर जमा कराएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 29 अक्तूबर को होगा।

जिले के प्रत्येक बूथ पर यह प्रसारण सुना जाए। इस दौरान वोटर चेतना महा अभियान के संयोजक कौशल किशोर साहू बनाए गए। मंचासीन डा. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, संजय सोलंकी रहे। कार्यशाला का संचालन कौशल साहू ने किया। इस दौरान नवल कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, महेंद्र सिंह राणा, सतेंद्र कश्यप बॉबी, उत्तम चंद्र पाथरे, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, संजय पुंढीर, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, डा. खूब सिंह लोधी, डा. सांत्वना पाराशर, प्रदीप वर्मा, शरद गुप्ता, संजय दुबे, कुलदीप प्रतिहार, भारत गुप्ता, नंदकिशोर दिवाकर, प्रेमनारायण राजपूत, रूद्रप्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, मनोज चौहान, सत्यभान सिंह, प्रशांत राजपूत, अर्जुन वैस, प्रतीक माहेश्वरी, मोहकम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad